खन्ना में किसान मोर्चा की अहम बैठक:पंधेर बोले-लुधियाना उपचुनाव में कोई विरोध नहीं होगा, 4 मई की मीटिंग में तय होगी रणनीति

खन्ना के गुरुद्वारा मंजी साहिब में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने भाग लिया। मोर्चा ने पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। पंधेर ने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। पंधेर ने आगे कहा कि जहां भी ये जनप्रतिनिधि जाएंगे, वहां किसान उनसे सवाल करेंगे। हालांकि, लुधियाना उपचुनाव में कोई विरोध नहीं किया जाएगा। पंधेर ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर किसानों पर अत्याचार किया है। बॉर्डर पर किसानों को जबरदस्ती हटाया शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों को जबरदस्ती हटाया गया। इसका जवाब सरकार को देना होगा। किसान नेताओं ने बताया कि पंजाब से जुड़ी मांगों का एक ज्ञापन तैयार किया जा रहा है। डल्लेवाल और पंधेर के अलग-अलग कार्यक्रम करने के सवाल पर पंधेर ने स्पष्ट किया कि दोनों एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदियां भले ही अलग हैं, लेकिन एजेंडा एक है। 4 मई की बैठक की रणनीति और आगे की कार्रवाई दोनों जत्थेबंदियां मिलकर तय करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *