खन्ना में कुलचा खाकर 20 हजार की चोरी:चाचा-चाचा कहकर छूए पांव, जेब से निकाले रुपए, आरोपी सीसीटीवी में कैद

पंजाब के लुधियाना के कस्बा खन्ना के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े नौसरबाजी की एक वारदात सामने आई है। एक ठग ने कुलचे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की जेब से लगभग 20 हजार रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पैर छूने के बहाने निकाले 20 हजार रुपए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने पहले कुलचा खरीदा और 20 रुपये का भुगतान किया। इसके बाद उसने रेहड़ी वाले से बातचीत की और उसके पैर छूने लगा। इसी दौरान उसने चालाकी से पीड़ित की जेब से 20 हजार रुपये निकाले और तुरंत मौके से भाग गया। पीड़ित बरेली ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके पास कुलचा खाने आता था। शुक्रवार को भी वह 20 रुपये का कुलचा खाने आया और ‘चाचा-चाचा’ कहकर पैर छूने के बहाने उसकी जेब साफ कर गया। आरोपी के जाने के बाद जब पीड़ित ने अपनी जेब जांची, तो उसमें से 20 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इस घटना के बाद खन्ना पुलिस भी सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। ये कोई पहला मामला नहीं अक्सर इस तरह के नौसरबाज गरीबों को शिकार बनाते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *