खन्ना में गली निर्माण को लेकर दो पक्षों में झड़प:हथियारों से एक-दूसरे पर वार, सीसीटीवी में कैद, 23 पर केस

लुधियाना जिले के खन्ना में समराला के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर कॉलोनी में गली निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के करीब 40 लोग आपस में भिड़ गए। लोगों ने तलवार, गंडासे और अन्य धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया। घटना में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थी। झगड़े में कई लोग घायल हुए। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिश्तेदारों को पहले गली बनाने से रोका जानकारी के अनुसार घायल अजय कुमार ने बताया कि उनके रिश्तेदारों को पहले गली बनाने से रोका गया। फिर उन पर हमला किया गया। जब वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, तो दूसरे पक्ष के 30-35 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अजय के करीब 10 साथी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पवन कुमार ने कहा कि यह योजनाबद्ध हमला था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस वहीं घायल महिला सीता ने बताया कि उन पर भी हथियार से हमला किया गया। समराला थाना प्रभारी नीतीश चौधरी ने बताया कि अजय कुमार की शिकायत पर 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं मक्खन सिंह की शिकायत पर 12 नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *