खन्ना में जमानत पर आए युवक के घर पर हमला:कार के शीशे तोड़े, परिवार ने लगाया अपहरण का आरोप

लुधियाना जिले के खन्ना के थाना समराला के गांव मुस्काबाद में एक युवक के घर पर हमला किया गया। युवक कुछ दिन पहले ही दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत पर बाहर आया था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। मां की दवा लेकर लौट रहा था जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बताया कि उनका बेटा बब्बू मंगलवार शाम अपनी मां के लिए दवा लेने पास के गांव गया था। रात करीब 9:30 बजे जब वह घर लौट रहा था, दो कारों में सवार कुछ लोग उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार के सभी शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए। गांव के लोगों से चल रहा विवाद परिवार के अनुसार बब्बू का गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले का केस कोर्ट में विचाराधीन है। घटना के बाद से बब्बू लापता है। परिवार को आशंका है कि हमलावरों ने या तो उनके बेटे का अपहरण कर लिया है या उसकी हत्या कर दी है। हेडो चौकी प्रभारी नीतीश चौधरी ने बताया कि पुलिस को तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *