खन्ना में जुए के अड्डे पर पुलिस रेड:32 जुआरी गिरफ्तार, 11.95 लाख की नकदी जब्त, होटल मालिक भी शामिल

लुधियाना जिले की खन्ना पुलिस ने दोराहा में एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने लुधियाना के कई कारोबारियों समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 11 लाख 95 हजार रुपए बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गैर जमानती धाराएं लगाई जानकारी के अनुसार होटल मालिक वरिंदर सिंह को भी मामले में नामजद किया गया है। दोराहा थाने में दर्ज एफआईआर में आरोपियों पर गैंबलिंग एक्ट के साथ गैर जमानती धाराएं भी लगाई गई हैं। आरोपियों पर धोखाधड़ी का भी आरोप है। ये लोग पैसे दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर दूसरों को जुआ खेलने के लिए प्रेरित करते थे। पकड़े गए आरोपियों में ये शामिल पकड़े गए आरोपी लुधियाना, बठिंडा, अबोहर, जलालाबाद और जालंधर के रहने वाले हैं। इनमें वरिंदर बेदी, सुरजीत सिंह, हरमीत सिंह, सतीश कुमार, सुनील कुमार, हरसिमरन सिंह, हरकीरत सिंह, साहिल भाटिया, विवेक कुमार और साहिल आहुजा प्रमुख हैं। इसके अलावा जग्गा सिंह, विक्की पाहवा, चांद कुमार, संदीप कुमार, हैनरी कुमार और अन्य शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *