खन्ना में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई तेज रफ्तार कार:कोहरे के कारण नहीं दिखाई दी, आई-10 का चालक गंभीर घायल

लुधियाना में खन्ना के दोराहा स्थित नहर पुल गुरथली के पास घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। रात करीब सवा 10 बजे आई-10 कार की ट्रैक्टर-ट्राली से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ललतों गांव निवासी कार चालक नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया। घटना के समय दोराहा से लुधियाना जाने वाली सड़क की एक तरफ नहर की मरम्मत कार्य के कारण बंद थी और यातायात एक ही तरफ से चल रहा था। राहगीरों की सूचना पर सड़क सुरक्षा फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोराहा थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *