खन्ना में दुकानदार पर गोली चलाने वाले चारों लुटेरे काबू:पुलिस से बचने के दौरान दो की टांगें टूटी, पहले से कई केस

लुधियाना जिले की खन्ना पुलिस ने दुकानदार पर फायरिंग करने वाले चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो की टांगें पुलिस से बचने के प्रयास में टूट गईं। घायल अपराधियों की पहचान मनदीप सिंह डिक्की और नरेंद्र सिंह नूरी के रूप में हुई है। पिस्तौल दिखाकर लूट की कोशिश जानकारी के अनुसार मनदीप लुधियाना के गिल का रहने वाला है, जबकि नरेंद्र अमलोह के घुटिंड का रहने वाला है। दोनों कुख्यात अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। घटना 8 अप्रैल की रात साढ़े 8 बजे की है। दो नकाबपोश बदमाश मलेरकोटला रोड स्थित विवेक किराना स्टोर पर पहुंचे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की कोशिश की थी। सीसीटीवी की मदद से घेराबंदी इस दौरान एक गोली काउंटर पर लगी और दूसरी निशाना चूक गई। दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों का सामना किया, जिसके बाद वे फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि वारदात में कुल चार लुटेरे शामिल थे। पुलिस ने रात में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधियों को खन्ना सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *