खन्ना में नकली महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार:लोगों को डराकर रौब जमाती थी, वर्दी भी हुई बरामद,जल्द पुलिस करेगी खुलासा

पंजाब में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर महिलाएं लोगों को डरा धमकाकर लूट रही है। करीब 1 सप्ताह पहले लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में लोगों ने एक फर्जी पुलिस अधिकारी बनी महिला को पकड़ा था। उस पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसी तरह अब ताजा मामला खन्ना से सामने आया है। खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर लोगों को डराने-धमकाने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान प्रिया के रूप में हुई है, जो खन्ना के आनंद नगर इलाके की निवासी है। पुलिस अधिकारी बताकर इलाके में जमाती थी रौब जानकारी के अनुसार, प्रिया काफी समय से खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर इलाके के लोगों पर रौब जमाती थी। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि वह अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती थी और खुद को इंस्पेक्टर बताकर लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देती थी। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, प्रिया कई बार घरों के पास जाकर ऊंची आवाज में बात करती थी और पुलिस विभाग में तैनात होने का दावा करती थी। उसके इस व्यवहार से इलाके में डर का माहौल बना हुआ था और लोग परेशान थे। वे यह तय नहीं कर पा रहे थे कि वह सच में पुलिसकर्मी है या नहीं, लेकिन उसकी वर्दी और रौब के कारण कई लोग उससे डर जाते थे। मोहल्ले के लोगों ने खन्ना पुलिस को दी शिकायत आखिरकार, मोहल्ले के निवासियों ने एकजुट होकर खन्ना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिया को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उसके पास से इंस्पेक्टर रैंक की वर्दी भी बरामद हुई है। पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले में जल्द खुलासा करेंगे। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी महिला ने अब तक कितने लोगों को खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर डराया या धोखा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *