खन्ना में पत्नी-प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या:सोते हुए व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला, चीख सुनकर साथी की खुली नींद

लुधियाना जिले में खन्ना के गांव सोहियां में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला का प्रेमी पति के साथ काम करता था। जिसके चलते घर में उसका आना जाना था। दोनों ने मिलकर रात में सो रहे पति पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय बहादुर सिंह भोला के रूप में हुई है। भोला मिट्टी भरत डालने का काम करता था। घटना बुधवार की रात की है। सुखप्रीत सिंह नाम का व्यक्ति भोला के साथ काम करता था। काम के सिलसिले में उसका भोला के घर आना-जाना था। इस दौरान सुखप्रीत का भोला की पत्नी जसवीर कौर से संबंध बन गया। इस वजह से घर में अक्सर झगड़े होते थे। व्यक्ति की चीख सुनकर साथी की खुली नींद भोला के साथी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह भी उसी घर में रहता था। रात को घर में भोला अपनी पत्नी और 7 वर्षीय बेटी के साथ था। इंद्रजीत अपनी पत्नी के साथ लॉबी में सो रहा था। आधी रात को भोला की चीख सुनकर इंद्रजीत की नींद खुली। उसने देखा कि सुखप्रीत और जसवीर ने बेड पर सो रहे भोला पर हमला कर दिया था। दीवार फांदकर पड़ोसियों को बुलाया इंद्रजीत ने दीवार फांदकर पड़ोसियों को बुलाया। भोला को पहले मलौद सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिर लुधियाना रेफर किया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी हेमंत मल्होत्रा के अनुसार, दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *