खन्ना में वार्ड नंबर 2 में नगर कौंसिल उप चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए भाजपा की तरफ से अपने प्रवक्ता इकबाल सिंह चन्नी को मैदान में उतारा गया है। इस वार्ड से कांग्रेस के पार्षद गुरमिंदर सिंह लाली की मौत होने के बाद यहां उप चुनाव हो रहे हैं। पिछली बार चुनावों में लाली ने चन्नी को हराया था। चन्नी शिरोमणि अकाली दल की तरफ से चुनाव लड़े थे और फिर बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस वार्ड से गुरमिंदर सिंह लाली के बेटे को उम्मीदवार बना सकती है। लाली कांग्रेस के सीनियर नेता थे। लाली की पत्नी अंजनजीत कौर वार्ड नंबर 3 से पार्षद हैं। उधर, मनदीप सिंह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होने का दावा कर रहे हैं। नगर कौंसिल अध्यक्ष भी रह चुके चन्नी
बता दें कि इकबाल सिंह चन्नी नगर कौंसिल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे खन्ना से विधान सभा चुनावों में टिकट की मांग भी करते आ रहे थे। लेकिन टिकट न मिलने पर चन्नी ने अकाली दल छोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।