खन्ना में मंत्री सौंध का अकाली दल पर हमला:बोले- सुखबीर बादल ने भू-माफिया को दी खुली छूट, बठिंडा से सुखविलास तक बनवाई सड़क

पंजाब सरकार की नशा मुक्ति यात्रा के तहत खन्ना क्षेत्र के गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने इस दौरान कहा कि नशा पूरे समाज का भविष्य बर्बाद कर रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने लोगों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। माफिया राज को वापस नहीं आने देगी सरकार : सौंध सौंध ने लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए सुखबीर बादल पर निशाना साधा। कहा कि बादल के नेतृत्व में अकाली दल ने पंजाब में भू-माफिया को पनपने दिया। बठिंडा से उनके निजी सुखविलास रिजॉर्ट तक सीधी सड़क का निर्माण करवाया गया। मंत्री ने आरोप लगाया कि अकाली दल ने निजी हितों के लिए 25 साल के शासन का सपना देखा था। जनता ने इसे नकार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब माफिया राज को वापस नहीं आने देगी। भगवंत मान सरकार नशे, भ्रष्टाचार, भू-माफिया और राजनीतिक आडंबरों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *