खन्ना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी:दो घायल, चश्मदीद बोले – रैश ड्राइविंग से हुआ हादसा; फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे

लुधियाना के खन्ना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक है। सभी फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे। इस हादसे से कुछ पल पहले का वीडियो भी सामने आया है, जो ट्राली के पीछे जा रहे एक कार ड्राइवर ने बनाया। वीडियो में ट्रैक्टर ट्राली की स्पीड ज्यादा दिख रही है और इसे चलाने का तरीका भी खतरे वाला है। आगे जाकर गांव गगड़माजरा के पास यह ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। अनजान व्यक्ति चला रहा था हादसे के चश्मदीद सतनाम सिंह और गुरजीत सिंह ने बताया कि संगत की ट्राली दोराहा से फतेहगढ़ साहिब की तरफ जा रही थी। इसकी स्पीड 60 से 70 होने का अनुमान है। देखने से ही लग रहा था कि कोई अनजान इसे चला रहा है। रैश ड्राइविंग के चलते ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली में करीब 10 श्रद्धालु सवार थे। एक नीचे सड़क पर गिर गया। जिसकी हालत गंभीर है। हादसे में दो श्रद्धालु घायल हुए। सिविल अस्पताल के डॉक्टर आकाश ने बताया कि आकाशदीप सिंह और रंजीत जोकि कपूरथला के रहने वाले हैं, घायल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *