खन्ना हो रही दोबारा वोटिंग:कड़ी पुलिस सुरक्षा, चारों ओर बेरीकेडिंग, 3 केंद्रों के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी 145 वोटों से आगे

पंजाब में खन्ना नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 2 में वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम मशीन तोड़ने के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद आज वार्ड संख्या 2 के मतदान केंद्र संख्या 4 पर दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस मतदान केंद्र पर साढ़े छह सौ के करीब वोट है। बता दें कि तीन मतदान केंद्रों की गिनती के बाद चौथे मतदान केंद्र की ईवीएम मशीन तोड़ दी गई थी। 3 मतदान केंद्रों के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी 145 वोटों से आगे है। चारों ओर बेरीकेडिंग, कड़ी सुरक्षा इस बार पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है। चारों ओर बेरीकेडिंग की हुई है। वोटर के सिवाय किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मोबाइल भी अंदर लेकर नहीं जा सकते। मीडिया को भी बाहर से ही कवरेज की इजाजत है। वोटरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक दो सौ के करीब वोटरों ने अपने अधिकार का मतदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *