पाली | शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार में नालियों के ब्लॉक टूटे पड़े हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। सफाई के अभाव में दिनभर गंदी बदबू आती रहती है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर नगर निगम में शिकायत पर समाधान नहीं हो रहा है। – अमृत लाल। पाली | शहर के टैगोर नगर, इंद्रा कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड क्षेत्र समेत कई कॉलोनियों में लंबे समय से अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इस कारण रात के अंधेरे में हादसा व चोरियों का खतरा भी बढ़ रहा है। – संजीव कुमार। पाली|शहर के कालू कॉलोनी व फिरदौस कॉलोनी में सीवरेज के चैंबर ओवरफ्लो होने सीवरेज का गंदा पानी कई घरों के बाहर जमा हो रहा है, जिसके कारण घरों में बदबू आती रहती है। – अब्दुल।


