खबर के बाद प्रशासन ने गली का काम किया शुरू

भास्कर न्यूज | मानसा शहर के वार्ड नंबर 7 के लोग लंबे समय से सीवरेज की समस्या से परेशान हैं। लोगों की इस समस्या को भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित िकया था। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने वार्ड में काम शुरू िदया है। लोगों का कहना है िक प्रशासन और नगर कौंसिल लोगों की मुश्किलों की ओर ध्यान नहीं दे रहा लेकिन मीडिया में मुद्दा उठने पर ही प्रशासन की आंख खुलती है। भोग सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से वार्ड में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ था और गली से गुजरना भी मुश्किल था। जैनेंद्र कौर ने बताया कि उनके घर दीवार खस्ता हो चुकी है और सीवरेज के पानी के चलते उनके घर के अंदर भी अपनी दाखिल हो गया था। इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन को मांग पत्र दिया, नगर कौंसिल को मांग पत्र दिया और माननीय अदालत का भी सहारा लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। भास्कर में 21 फरवरी को खबर के प्रकाशन के बाद अब वार्ड में प्रशासन ने गली का काम शुरू करवा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *