खरगोन कपास मंडी गेट पर अड़ाए ट्रैक्टर:CCI की 5 क्विंटल एकड़ खरीदी का विरोध, 12 क्विंटल के टोकन लेने पर थमा हंगामा

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी खरगोन कपास मंडी में सोमवार दोपहर में भारतीय कपास निगम (सीसीआई) की खरीदी अचानक ठप कर दी। किसानों ने मंडी में हंगामा कर गेट पर ट्रैक्टर अड़ाकर आवाजाही बंद कर दी। लंबा जाम लगने से पुलिस को स्थिति संभालना पड़ी। लगभग दो घंटा नीलामी बंद रही। किसान 12 की जगह 5 क्विंटल खरीदी का विरोध कर रहे थे। मौके पर एसडीएम बीएस कलेश भी पहुंचे। दोपहर 3.30 बजे बाद सीसीआई अफसरों ने 12 क्विंटल एकड़ में खरीदी टोकन देकर मामला शांत कराया। एसडीएम ने समस्या सुनकर पूर्व आदेश 12 क्विंटल प्रति एकड़ के मुताबिक खरीदी शुरू कराई। 12 की बजाय 5.54 क्विंटल एकड़ की खरीदी का विरोध
किसान अजय धनगर ने कहा मंडी में 1200 में से 300 वाहन की खरीदी के बाद सीसीआई ने 5.54 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी शुरू कर दी। इसका किसानों ने विरोध किया। अब तक 12 क्विंटल रकबे के हिसाब से खरीदी हो रही थी। किसानों ने सीसीआई पर शोषण व खरीदी में अनियमितता के आरोप लगाए। 18 हजार क्विंटल कपास पहुंचा
मंडी में लगभग 18 हजार क्विंटल कपास पहुंचा था। दो शेड में लगभग 200 वाहनों की नीलामी के बाद CCI ने खरीदी रोक दी। इससे किसान नाराज हो गए। प्रदेश में सबसे ज्यादा कपास का उत्पादन करने वाले खरगोन जिले में सीसीआई की खरीदी पहले से ही विवादों में चल रही है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *