खरगोन में घना कोहरा, दृश्यता 80 मीटर रही:सूरज चंद्रमा जैसा दिखा, तापमान 10.4 डिग्री दर्ज

खरगोन में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय जनजीवन प्रभावित हुआ। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे दृश्यता घटकर सिर्फ 80 मीटर रह गई। कोहरे के कारण सुबह 8 बजे सूरज भी चंद्रमा की तरह धुंधला नजर आया। सुबह शहर का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, शीतलहर का असर बना हुआ है। सुबह 10:30 बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छंटा, लेकिन ठंड बनी रही। लगातार दो दिनों से रात और सुबह के समय लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। फसलों पर कोहरे का असर खेतों में इस समय पर्याप्त नमी है, लेकिन लगातार कोहरा रहने से गेहूं और चने की फसलों पर कीटों का खतरा बढ़ गया है। किसान श्यामसिंह पवार ने बताया कि धुंध और कोहरे के कारण चने की फसल में कीट लगने की आशंका है। वहीं, जल्दी बोई गई गेहूं की फसल में फूल आ रहे हैं, जिन पर भी कीटों का असर पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी क्षेत्रों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कोहरे और धुंध की स्थिति बनी हुई है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। कोहरा छंटने के बाद ठंड और बढ़ सकती है। पिछले चार दिनों से तापमान 10 डिग्री से ऊपर हल्के कोहरे की वजह से पिछले चार दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और रविवार को 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *