खरगोन में दो दिवसीय इज्तिमा का समापन:मुंबई-दिल्ली के उलेमाओं ने अमन की कराई दुआ; 10 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

खरगोन में मांगरुल रोड पर चल रहे दो दिवसीय दिनी इज्तिमा का बुधवार को समापन हुआ। यहां मुंबई व दिल्ली से आए उलेमाओं की तकरीर हुई। इसमें अल्लाह से सारी दुनिया में अमन ओ अमान कायम फरमाने की दुआ की गई। आखिरी दिन 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। मौलाना वली जावेद साहब कलोजा मुंबई ने एक स्वर में दुआ कराई। उलेमाओं ने कहा, अल्लाह ने अंधेरे में हमारी तस्वीर बनाई है। खुद संभाला ट्रैफिक, प्रशासन की तारीफ की मोहम्मद इब्राहिम पठान ने बताया शहर में बीटीआई, मांगरुल रोड पर इज्तिमा के आयोजकों ने खुद यातायात व्यवस्था संभाली। मुख्य बाजार की बाजार आंतरिक मार्गों से होकर दूर-दराज से यहां तक लोग पहुंचे। दो दिनों तक प्रशासन ने भी व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *