खरगोन जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूर बड़गांव में गुरुवार ओशो जन्मोत्सव मनाया गया। एक दिवसीय शिविर में खरगोन और आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में ओशो अनुयायी शामिल हुए। इस दौरान स्वामी समर्पण सुचेत ने सूर्योदय के साथ सक्रिय ध्यान, नाद ब्रह्म ध्यान, मिस्टिक रोज, व्हाइट रोब सहित अन्य ध्यान प्रयोग कराए। ध्यान के साथ गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया। साधक गा रहा परमात्मा गोरा नाचे रे…, कृष्णा नाचे मीरा नाचे, कबीर नाचे रे…पर खूब थिरके। इस दौरान सुखदेव स्वामी, जितेंद्र बिडारे, संजय पाराशर सहित बड़ी संख्या में ओशो साधक उपस्थित थे। खरगोन सहित क्षेत्र भर के साधक हुए शामिल आयोजक ओम प्रकाश बिडारे ने बताया कि यहां हरसाल सत्संग और ध्यान शिविर के साथ सालाना ओशो जन्मोत्सव होता है। काफी संख्या में ओशो साधक एकत्रित हुए। उनके प्रयोग का पालन किया। आयोजन के माध्यम से ओशो की सूक्ष्म चेतना साधकों तक पहुंचना लक्ष्य है। देखें आयोजन की तस्वीरें…