खरगोन में संभागीय क्रिकेट स्पर्धा:प्रखर काग के शतक से बड़वानी ने झाबुआ को 170 रन से हराया

खरगोन स्टेडियम मैदान में संभागीय क्रिकेट संगठन इंदौर के तत्वाधान में सोमवार से लेदर बाल वन-डे क्रिकेट स्पर्धा शुरू हुई। यहां झाबुआ व बड़वानी के बीच पहला मैच हुआ। बड़वानी टीम ने प्रखर काग (116) की शतकीय पारी से झाबुआ को पराजित कर दिया। बडवानी टीम ने 48 ओवर में 285 रन बनाए। झाबुआ के जितेंद्र डामोर ने 3, पृथ्वी व प्रितेश ने 2-2 विकेट लिए। झाबुआ टीम 30 ओवर में 115 रन पर आलआउट हो गई। अभिषेक सोलंकी ने सर्वाधिक 83 रन बनाए। क्रिकेट में कॅरियर बना सकते हैं खिलाड़ी उद्घाटन अवसर पर एसपी धर्मराज मीणा ने कहा- क्रिकेट में खिलाड़ी करियर बना सकते हैं। अच्छा खेल कॅरियर के लिए फायदेमंद होगा। आपका खेल प्रदर्शन आगे ले जाएगा। इस दौरान विशेष अतिथि सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी थे। समाजसेवी सुनील शर्मा व जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज रघुवंशी, सचिव मन्नू गोस्वामी, आईडीसीए के राजेश सोनी, रवि यादव ओम रामनेकर भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *