खरगोन से 1100 साइकिल यात्री राजस्थान स्थित सांवरियाधाम रवाना:440 KM दूरी 4 दिन में तय होगी; इस परंपरा का 20वां साल

खरगोन के मेनगांव से 1100 साइकिल यात्री राजस्थान के सांवरिया सेठ धाम के लिए धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। सुबह 7 बजे इन श्रद्धालुओं को परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने जयकारों और पुष्पवर्षा के साथ विदाई दी। लगभग एक किलोमीटर तक 1000 से अधिक लोग विदाई देने पहुंचे। यह यात्रा करीब 440 किलोमीटर की दूरी चार दिन में तय करेगी। इस दौरान चार स्थानों पर पड़ाव भी होंगे। इस साल की यात्रा में क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव के यात्री शामिल हैं। यह धार्मिक साइकिल यात्रा पिछले 20 वर्षों से लगातार निकल रही है। इसकी शुरुआत 2007 में मेनगांव पिपराटा के छोटू भाई कुशवाह ने अकेले साइकिल से की थी। धीरे-धीरे यह सिलसिला बढ़ता गया और अब इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। छोटू भाई कुशवाह के अनुसार, यह यात्रा निमाड़ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए निकाली जाती है। क्षेत्र के साइकिल यात्रियों के जुड़ने से अब यह संख्या 1100 तक पहुंच गई है। पिछले 20 वर्षों में खरगोन जिले के साथ निमाड़ के चार जिलों के श्रद्धालु भी इसमें शामिल होने लगे हैं। यह धार्मिक यात्रा कोरोना काल में भी निर्बाध रूप से जारी रही थी। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *