मोहाली खरड़ नेशनल हाईवे पर रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के पास स्थित शराब ठेके को लेकर आज माहौल गर्माया गया। पंजाब कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई और यूनिवर्सिटी के छात्रों ने ठेका जबरदस्ती बंद करवा दिया है। उनका कहना है कि ठेका नियमों के विपरीत जाकर खोला गया है। उन्होंने कहा कि ठेका पॉलिसी की शर्तों को पूरा नहीं करता है। उन्होंने बताया कि हम सरकार से मांग करते हैं कि इस बारे में तुरंत एक्शन किया जाए, ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। दो दिन से लगातार आ रहे थे फोन एनएसयूआई प्रेसिडेंट इशरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें दो दिन से लगातार यूनिवर्सिटी से छात्रों के फोन आ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कल ठेके के पास दो लड़कियों से छेड़छाड़ हुई है। वे अपने घर जा रही थीं। उन्होंने कहा कि ठेका एक्साइज पॉलिसी की शर्तों को पूरा नहीं करता है। यह कॉलेज से मात्र 120 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह लिंक रोड है। उन्होंने कहा कि हम किताबों को लेकर आए हैं। अगर या तो हमें पढ़ा लो या फिर हम इन किताबों को जला देंगे। पता नहीं कैसे दी गई मंजूरी इस मौके पर बताया गया कि जहां तक शर्तों की बात है, तो यह एक तो हाईवे पर स्थित है। इसके पास ही यूनिवर्सिटी के अलावा मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा साहिब है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इसे अनुमति कैसे दी गई है। स्टूडेंट्स का कहना था कि यह नियमों के विपरीत था।


