खरगोन जिला मुख्यालय पर रविवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 11 केंद्रों पर दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 4302 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स की कड़ी चेकिंग की गई। 300 अंक के दो पेपर हुए। पहले जनरल नॉलेज और दूसरा सब्जेक्ट का था। स्कूल कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के परीक्षार्थी भी शामिल हुए थे। दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा में 1 घंटा ज्यादा ज्यादा समय दिया गया। वे लेखक साथ लेकर परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। इन केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, राहत कॉलेज ऑफ नर्सिंग गौरीधाम, गोकुलदास पब्लिक स्कूल, श्रीवैष्णव विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-1, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल, सेंट जूथ हायर सेकेंडरी स्कूल, देवी अहिल्या उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल-1, आदित्य विद्या विहार, उमावि मोतीपुरा और पीजी कॉलेज।


