राजस्थान समेत देशभर में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर एयर ट्रैफिक पर नजर आ रहा है। शुक्रवार को जयपुर में धूलभरी आंधी चलने के बाद विजिबिलिटी काफी कम हो गई। जिसकी वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर आखरी वक्त पर 4 फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। जिन्हें आखरी वक्त पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के दूसरे शहरों में डाइवर्ट किया गया। वहीं देर शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के बाद तीन इंटरनेशनल और दो घरेलू फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा। दिल्ली से जयपुर डाइवर्ट हुई फ्लाइट में जर्मनी, अबू धाबी और ढाका की तीन इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल थी। वही मुंबई और सिलीगुड़ी की डोमेस्टिक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। जो फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में मौजूद है। यह सभी फ्लाइट्स एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से परमिशन मिलने के बाद एक बार फिर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी। इसके साथ ही चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता और इंदौर से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को उदयपुर भोपाल और जोधपुर डायवर्ट किया गया इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस द्वारा पैसेंजर के लिए वैकल्पिक साधन की व्यवस्था भी की गई। 4 फ्लाइट जयपुर में नहीं हो पाई लैंड 3 इंटरनेशनल, 2 घरेलू फ्लाइट डायवर्ड होकर पहुंची जयपुर


