खराब सड़क, पेयजल और अवैध-निर्माण जैसे मुद्दों पर गूंजेगा सदन:बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा आज;कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को घेरने की बनाई रणनीति

बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है। बैठक में कुल 15 एजेंडों पर चर्चा होगी, जिनमें शहर की सड़कों, नालियों, बिजली, पानी, गार्डन, और कॉम्प्लेक्स जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। खराब सड़क को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। बैठक से पहले निगम प्रशासन ने शहर के सभी 70 वार्डों के पार्षदों से उनके वार्ड से संबंधित प्रश्न आमंत्रित किए थे। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कुल 33 पार्षदों ने 66 प्रश्न प्रस्तुत किए हैं, जबकि 37 पार्षदों ने कोई प्रश्न नहीं भेजा। पहले घंटे में होगा प्रश्नकाल इसमें सत्ताधारी दल भाजपा के 20 और विपक्ष कांग्रेस के 13 पार्षदों ने दो-दो प्रश्न पूछे हैं। पार्षदों की ओर से उठाए गए अधिकांश सवाल पेयजल समस्या, अवैध निर्माण, आवारा कुत्तों और मवेशियों के आतंक से जुड़े हुए हैं। बैठक के पहले घंटे में प्रश्नकाल होगा, जिसमें मेयर और एमआईसी सदस्य पार्षदों के प्रश्नों का जवाब देंगे। दो के बजाय चार माह बाद सामान्य सभा यह बैठक दो महीने में होने वाली सामान्य सभा का हिस्सा है, लेकिन चार माह बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है। इससे पहले बैठक में सभापति विनोद सोनी ने तय समय पर सामान्य सभा की बैठक बुलाने का दावा किया था। लेकिन, दो महीने में सामान्य सभा नहीं हो पाई। इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने भी कोई सवाल नहीं उठाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *