भास्कर न्यूज | महासमुंद ग्राम खरोरा के शहीद स्मारक में 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। ग्रामवासी इसकी तैयारी में जुट गए है। इस विजय दिवस पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों का फोटो लगाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज सिंह चन्द्राकर ने कहा कि भारतीय सेना ने दुनिया के सामने अपने शौर्य और पराक्रम के कई प्रतीक स्थापित किए है। और जब पाकिस्तान की सेना चोरों की तरह भारत में घुस आई थी और दुर्गम चोटियों से हमले कर रही थी। डरने और भागने के बजाय इंडियन आर्मी ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। इस जंग में कई वीरों ने शहादत दी, लेकिन भारत मां पर कोई आंच नहीं आने दी। भारत और पाकिस्तान के युद्ध में भारत की जीत हुई और भारतीय सेना का ऑपरेशन विजय भी सफल रहा है। इस युद्ध में कई वीर सपूतों ने अपने प्राण हंसते-हंसते भारत की शान में न्यौछावर कर दिए। 16 दिसबर विजय दिवस के दिन देश के वीर सपूतों को याद करते हैं, उनकी कुर्बानी को सम्मान देने के लिए विजय दिवस मनाया जाता हैं।