महासमुंद| ग्राम खरोरा में बुधवार को गीता जयंती पर गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गीता जयंती मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इसी दिन महाभारत युद्ध के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का उपदेश दिया था। इस दौरान लोगों ने सामूहिक गीता का पाठ किया। भजन गाकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजा किया गया।