खरोरा में बन रहे नवनिर्मित चिकित्सा कॉलेज का संचालक ने लिया जायजा

महासमुंद| नेशनल हाइवे रायपुर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत खरोरा में बन रहे नवनिर्मित चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण करने शनिवार को चिकित्सा शिक्षा संचालक की चार सदस्यीय टीम पहुंची। शिक्षा के संचालक यूएस पैकरा ने नवनिर्मित चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। होती निर्माण कंपनी के इंजीनियरों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने कहा। ताकि जल्दी अन्य कार्य हो सके। पैकरा ने महाविद्यालय के साइट में बारी-बारी से सभी भवनों की गुणवत्ता भी जांच की। इसके बाद जिला अस्पताल के सभी चिकित्सा विभागों का अवलोकन भी किया। चिकित्सकों को सेवा और बेहतर करने के निर्देश दिए। ठंड के मौसम को देखते हुए मरीजों की विशेष सावधानी बरतने और खानपान पर ध्यान देने के साथ ही अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था करने कहा। ताकि दिक्कतें न हो। इस दौरान पैकरा के साथ मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एई वर्मा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *