छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा आज राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन और आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। समाज ने 21 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा है, जिसका पूरा खर्च समाज स्वयं वहन करेगा। समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुंदर लाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम महादेव घाट, रायपुरा स्थित सामाजिक भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजन महानगर इकाई, जिला इकाई और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। दो सत्रों में होंगे मुख्य अतिथि शामिल कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि द्वितीय सत्र में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे। अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव करेंगे। परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह भी आयोजन में विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच पर परिचय का अवसर दिया जाएगा, ताकि समय और धन की बचत हो सके। साथ ही सामाजिक विभूतियों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


