खलिहान में रखे धान- पुआल जलकर राख

ठाकुरगांव | थाना क्षेत्र के कोराबार गांव में रविवार की देर रात कुछ शरारती तत्वों ने किसान सीताराम महतो के खलिहान में रखे लगभग 3 एकड़ खेत के धान उपज व पुआल को आग लगा दी। इस घटना में किसान का लगभग 30 क्विंटल धान जलकर राख हो गया। इसका मूल्य लगभग 72 हजार रुपए आंकी गई है। घटना की जानकारी सीताराम ने सोमवार को थाना को दी। थाना प्रभारी विनीत कुमार मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *