खाटूश्यामजी के दर्शन कर दिल्ली लौटे वीरेंद्र सहवाग:सुनिधि चौहान और करण कुंद्रा भी जयपुर एयरपोर्ट पर आए नजर, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दिखा क्रेज

वीकेंड पर जयपुर में खेल और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों की मौजूदगी से शहर गुलजार रहा। धार्मिक दर्शन, लाइव कॉन्सर्ट और निजी कार्यक्रमों के बाद कई सितारे अलग-अलग डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुए, लेकिन जाने से पहले अपने खास अंदाज से फैंस को यादगार पल दे गए। बॉलीवुड की पावरफुल वॉइस कही जाने वाली सुनिधि चौहान ने शनिवार रात JECC में ऐसा समां बांधा कि हजारों दर्शक देर रात तक झूमते रहे। करीब तीन घंटे चली इस लाइव परफॉर्मेंस में सुनिधि ने अपने सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी दमदार आवाज, ऊर्जा से भरपूर स्टेज प्रेजेंस और दर्शकों से सीधा संवाद कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही। हर गाने के साथ माहौल और जोश बढ़ता गया। मोबाइल फ्लैशलाइट्स की चमक और दर्शकों की गूंजती तालियों ने जेईसीसी को एक विशाल म्यूजिक एरीना में बदल दिया। भारत-पाक मैच को लेकर दिखे उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे रविवार सुबह जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे दिल्ली में अपने परिवार के साथ यह मैच देखेंगे। एयरपोर्ट पर सहवाग बेहद उत्साहित नजर आए। आज होने वाले महत्वपूर्ण क्रिकेट मुकाबले को लेकर उन्होंने सकारात्मक ऊर्जा दिखाई। फैंस के साथ बातचीत में उनका वही आत्मविश्वासी और बेफिक्र अंदाज झलकता दिखा, जिसके लिए वे मैदान पर मशहूर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली रोड पर उन्होंने अपने फार्म हाउस के लिए जमीन भी ले रखी है, जिससे जयपुर से उनका विशेष जुड़ाव बना हुआ है। क्लब इवेंट में शामिल हुए करण कुंद्रा वहीं अभिनेता करण कुंद्रा शनिवार देर रात एक निजी क्लब इवेंट में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद वे रविवार सुबह मुंबई के लिए रवाना हो गए। करण अपनी शादी को लेकर इस समय चर्चा में है। एयरपोर्ट पर उन्होंने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *