खाटूश्यामजी के फाल्गुन मेेले पर 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगी:कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र और फुलेरा-दिल्ली-फुलेरा ट्रेनें चलेंगी, हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

खाटूश्याम बाबा के फाल्गुनी लक्खी मेले पर श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेन चलाई है। रेलवे के PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हिसार-फुलेरा-हिसार स्पेशल जनरल कोच ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि कुरूक्षेत्र-फुलेरा-कुरूक्षेत्र और फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिला-फुलेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09711, कुरूक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 28 फरवरी तक कुरूक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09712, फुलेरा-कुरूक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से 1 मार्च तक फुलेरा से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात 8 बजे कुरूक्षेत्र पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ये ट्रेनें 6-6 ट्रिप अपडाउन करेंगी। दोनों ट्रेनों में सभी जनरल कैटेगरी के कोच होंगे।
PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09713, फुलेरा-दिल्ली सराय स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से 1 मार्च तक फुलेरा से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर शाम 6 बजकर 5 मिनटर पर दिल्ली सराय रोहिला पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09714, दिल्ली सराय-फुलेरा स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली सराय रोहिला से रोजाना शाम 7 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर देर रात ढाई बजे फुलेरा पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुडगांव व दिल्ली कैंट रेल्वे स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। इन दोनों ट्रेन में भी सभी कोच जनरल कैटेगरी के होंगे। ये ट्रेनें 6-6 ट्रिप अपडाउन करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *