खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालु को टेंपो ने कुचला, मौत:प्रशासन ने रींगस-खाटू रोड को नो व्हीकल जोन घोषित किया था; धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

सीकर जिले‌ में रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर तेज रफ्तार टेंपो ने पैदल जा रहे श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में श्रद्धालु गंभीर घायल हो गया। सीकर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रींगस थाना क्षेत्र में चौमूं पुरोहितान के पास शनिवार दोपहर की है। रींगस सीआई सुरेश चौधरी ने बताया कि रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने यूपी निवासी श्याम बाबू (60) को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। हादसे में घायल श्याम बाबू को रींगस के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जयपुर रेफर कर दिया। परिजन श्याम बाबू को जयपुर की बजाय सीकर के एसके हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान श्याम बाबू ने दम तोड़ दिया। सीआई चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जट्टारी थाना क्षेत्र के नांगल (अलीगढ़) निवासी श्याम बाबू के साथ उनके परिजन और रिश्तेदार खाटू श्यामजी दर्शनों के लिए आए थे। सभी रींगस से निशान लेकर पैदल खाटूश्याम जी जा रहे थे। पहली बार खाटूश्यामजी जा रहे थे दामाद पवन कुमार ने बताया कि वे अपने ससुर श्याम बाबू और भाई, माता-पिता, बुआ-मामी, बेटी के साथ खाटू पैदल निशान लेकर जा रहे थे। ससुर श्याम बाबू पहली बार ही साथ आए थे। बता दें कि बाबा खाटूश्यामजी के मेले को लेकर प्रशासन ने खाटू-रींगस रोड को नो व्हीकल जोन घोषित कर रखा है, लेकिन इस सड़क मार्ग पर व्हीकल धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। सीआई सुरेश चौधरी का कहना है कि… नो व्हीकल जोन में गाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध है। आसपास के गांवों से कुछ व्हीकल रोड पर आ जाते हैं। वाहनों का चालान काटकर सख्ती से पाबंद किया जा रहा है। घटना से लोगों में रोष घटना के बाद खाटूश्याम जी के दर्शनों के लिए जा रहे पद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नो व्हीकल जोन में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। —————- ये खबर भी पढ़िए… पेड़ से कार टकराई, 2 श्रद्धालुओं की मौत:ड्राइवर को झपकी आने पर अनियंत्रित हुई गाड़ी, खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे
मथुरा (UP) से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई। रेस्टोरेंट संचालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे सीकर के रींगस कस्बे में हुई। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *