सीकर जिले में खाटूश्यामजी के फाल्गुनी मेले के बीच भीड़ में दो लोगों की सोने की चेन टूटने का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित लोगों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पहला मामला हिसार निवासी दीपक जैन ने दर्ज करवाया कि एकादशी पर सुबह करीब 11:30 बजे के लगभग खाटू में किसी ने उनकी सोने की चेन तोड़ ली। दूसरा मामला राजेश कुमार निवासी कोलकाता ने दर्ज करवाया कि सुबह 11:45 बजे के लगभग किसी के उनकी सोने की चेन तोड़ ली। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके अलावा मेले के दौरान दर्जनों मोबाइल चोरी की घटनाएं भी सामने आई है। पीड़ित लोगों ने पुलिस में शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा लोगों को मेले के दौरान पकड़ा भी है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि खाटू में पिछले साल भी करीब एक दर्जन चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई थी। हालांकि इन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। — यह खबर भी पढ़ें : 152 किलोमीटर दूर से खाटूश्याम पहुंचा पावन निशान:शिखर पर ध्वजा चढ़ाने और भोग आरती के साथ मेला संपन्न; 15 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में आयोजित बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला प्रसिद्ध सूरजगढ़ का निशान चढ़ने और भोग आरती के साथ विधिवत संपन्न हो गया। हर साल की तरह इस बार भी सूरजगढ़ का निशान 152 किलोमीटर दूर से खाटू पहुंचा, जिसे मंदिर शिखर पर चढ़ाया गया। द्वादशी पर बाबा श्याम को खीर चूरमे का भोग लगाया गया।(पूरी खबर पढ़ें)


