खाटूश्यामजी में फाल्गुनी लक्खी मेले को देखते हुए फूड सेफ्टी टीम ने मिलावट की आशंका के चलते 502 किलो दाल सीज करवाई। मंगलवार को टीम ने कई रेस्टोरेंट और दुकानों पर सर्च कर छापेमार कार्रवाई की। इसके अलावा टीम ने एक रेस्टोरेंट से खराब हो चुकी सब्जी और ग्रेवी को भी हटवाया, ताकि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से कोई समझौता न हो। विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीकर के खाटू श्याम मंदिर में चल रहे बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज चौथा दिन है। करीब 65 किलो मावा रबड़ी और कुल्फी को नष्ट करवाया यह कार्रवाई फूड सेफ्टी ऑफिसर फूल सिंह बाजिया,महमूद अली,नंदराम मीणा और उनकी टीम ने की। जिन्होंने श्याम मेगा मार्ट में दाल के दो नमूने लेकर 502 किलो दाल मिलावट की आशंका होने पर सीज की। इसके अलावा सुनील कुल्फी भंडार और अशोक कुल्फी भंडार से करीब 65 किलो मावा रबड़ी और कुल्फी को नष्ट करवाया गया। एक्सपायर हो चुकी दाल और 6 बोतल रेड चिली सॉस को नष्ट करवाया श्याम राजस्थानी भोजनालय से धनिया पाउडर का सैंपल लेकर एक्सपायर हो चुकी दाल और 6 बोतल रेड चिली सॉस को नष्ट करवाया गया। कान्हा रेस्टोरेंट से दाल,दही का सैंपल लेकर 35 किलो दूषित सब्जी,ग्रेवी नष्ट करवाई गई और खाने में सुधार के लिए नोटिस दिया गया। 40 किलो दूषित गेहूं का आटा नष्ट करवाकर सुधार करने के लिए नोटिस लखदातार भोजनालय से गेहूं के आटे का सैंपल लिया गया और 40 किलो दूषित गेहूं का आटा नष्ट करवाकर सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया। इसके अलावा अन्य भी कई जगहों पर कई फूड प्रोडक्ट के सैंपल लिए गए। यदि सैंपल में मिलावट सामने आती है तो दुकान संचालकों पर कार्रवाई होगी। यह खबर भी पढ़ें : फाल्गुनी लक्खी मेले में अब तक पहुंचे 4 लाख श्रद्धालु:चौथे दिन श्याम रंग में रंगा खाटू, मेरठ, बंगाल और सूरत से आए फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार सीकर के खाटू श्याम मंदिर में चल रहे बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले का आज चौथा दिन है। मेले में अब तक करीब 4 लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि आज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अभी तक जिगजैग बैरिकेडिंग नहीं खोली गई है।(पूरी खबर पढ़ें)


