खाटूश्यामजी में SHO ने युवक की कॉलर पकड़कर पटका,VIDEO:गेट लगाने को लेकर हुआ हंगामा, SHO बोले- हाथापाई करने की कोशिश की

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में सोमवार को गेट लगाने को लेकर हंगामा हुआ। खाटूश्यामजी थाने के SHO ने युवक की कॉलर पकड़कर बीच सड़क पर पटक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई दिख रही है। वीडियो में लोग पुलिस के इस बर्ताव का विरोध करते हुए कह रहे हैं कि यह गलत है और पुलिस को हाथ नहीं उठाना चाहिए था। मामले पर SHO पवन कुमार ने कहा कि गेट लगाने का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके कारण स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को मजबूरन हस्तक्षेप करना पड़ा। खाटूश्यामजी में 21 से 28 फरवरी तक खाटूश्यामजी मेले का आयोजन होगा। अब देखिए, घटना से 3 PHOTOS… खाटूश्यामजी में SHO ने युवक को पटका
स्थानीय लोगों के अनुसार, खाटू कस्बे में मोदी चौक मार्ग पर मेला शुरू होने से पहले भीड़ नियंत्रण के लिए लोहे का गेट लगाया जा रहा था। इसी बीच खाटूश्यामजी थाने के SHO पवन कुमार चौबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने गेट लगाने का विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद कहासुनी होने लगी। बचाव करने आए हेड कॉन्स्टेबल को भी नहीं बख्शा SHO पवन कुमार चौबे ने कथित तौर पर तेज आवाज में बात कर रहे एक युवक की कॉलर पकड़ी और उसे जमीन पर पटक दिया। वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल राहुल को बीच-बचाव करने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है, लेकिन SHO पवन कुमार चौबे ने गुस्से में आकर युवक को नीचे गिरा दिया। SHO पवन कुमार चौबे का कहना है कि गेट लगाने के दौरान लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस से गाली-गलौज की और हाथापाई करने की कोशिश की। सीकर SP प्रवीण नायक नूनावत ने कहा है कि वीडियो सामने आया है और इसके आधार पर जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *