खाटूश्यामजी मेले को लेकर चलाई जाएगी जयपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन:25 से 28 फरवरी तक करेगी 4 फेरे, सभी जनरल डिब्बे होंगे

खाटूश्यामजी वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिसार-जयपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह विशेष ट्रेन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक कुल 4 फेरे करेगी और इसमें सभी डिब्बे जनरल श्रेणी के होंगे, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। रेल प्रशासन ने मेले के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि खाटूश्यामजी मेले पर एक्स्ट्रा पैसेंजर लोड को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया‌ जा रहा है। जिसमें हिसार-जयपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। 25 से 28 फरवरी तक चलेगी हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04721, हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक हिसार से रोजाना सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04722, जयपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक रोजाना जयपुर से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात 10 बजकर 25 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। दोनों ट्रेन में सभी कोच जनरल कैटेगरी के होंगे। ये ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी स्टॉपेज ये दोनों ट्रेन रास्ते में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद और ढहर का बालाजी स्टेशनों पर स्टाॅपेज करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *