खाटूश्याम भक्तों को राहत:आज और कल रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन, दोपहर 2:45 पर रींगस पहुंचेगी

नववर्ष के मौके पर आज सीकर के खाटूश्याम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहेगी। आज यहां पर लाखों लोगों के दर्शन करने का अनुमान है। इस बीच आज और कल के लिए रेलवे ने खाटूभक्तों को राहत दी है। रेलवे ने आज और कल के लिए रींगस-रेवाड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637,रेवाडी-रींगस स्पेशल ट्रेन 01.01.25 व 02.01.25 को रेवाड़ी से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 01.01.25 व 02.01.25 को रींगस से दोपहर 3.05 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कुंड,काठूवास,अटेली,नारनौल,अमरपुर जोरासी,निजामपुर,डाबला,माउन्डा,नीमकाथाना व कांवट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। नए साल पर इस रेलसेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *