खाटूश्याम मेले पर मदार एक्सप्रेस ट्रेन का दिल्ली तक विस्तार:हरियाणा-राजस्थान यात्रियों को फायदा, कल से 5 ट्रिप चलेंगी

खाटूश्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मदार-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार करते हुए इसे दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष व्यवस्था श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए की गई है, जिससे आवागमन अधिक सुगम हो सके। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19617 मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन प्रतिदिन एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक (5 ट्रिप) संचालित होगी। पांच-पांच ट्रिप चलेगी यह ट्रेन मदार (अजमेर) से प्रतिदिन शाम 5:10 बजे रवाना होकर रात 1:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19620 दिल्ली सराय रोहिल्ला–मदार प्रतिदिन एक्सप्रेस 25 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक (5 ट्रिप) चलाई जाएगी, जो दिल्ली से रात 2:30 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:20 बजे फुलेरा पहुंचेगी। गुरुग्राम भी रुकेगी रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा पूर्व निर्धारित ठहरावों के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर भी रुकेगी। इससे हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रेन में 20 डिब्बे होंगे इस रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 18 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे का उद्देश्य है कि खाटू श्याम जी मंदिर मेले के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *