खाटू में सजे गुरुग्राम के शिविर में उमड़े श्रद्धालु:विधायक ने भी 15 दिन से डाला डेरा, वहीं समस्याएं सुनकर करवा रहे समाधान

राजस्थान के रिंगस के पास स्थित खाटू श्यामजी धाम में गुरुग्राम सेवा संघ द्वारा लगाए गए शिविर में अपार श्रद्धा की लहर उमड़ रही है। खाटू श्यामजी के प्रति लोगों की गहरी आस्था के चलते शिविर में रोजाना 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिनमें सबसे अधिक संख्या गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की है। यहां पर फाल्गुन मेला 14 फरवरी से 28 फरवरी तक चल रहा है, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ ने धाम को आस्था का केंद्र बना दिया है। गुरुग्राम का शिविर सावरथिया धर्मशाला, गोल्डन वाटर पार्क के पास रींगस रोड पर स्थापित किया गया है, जहां श्री श्याम परिवार महासंघ, हरियाणा और गुरुग्राम सेवा संघ के सहयोग से 24 घंटे सेवा, भंडारा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 15 दिन से विधायक ने डेरा डाला भक्त यहां न केवल दर्शन के लिए आते हैं, बल्कि सेवा में भी भाग लेते हैं। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा पहलवान ने मेले को और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 31वीं बार गुरुग्राम से खाटू धाम तक पैदल महायात्रा पूरी की। यह यात्रा 8 फरवरी को सेक्टर-21 से शुरू होकर 13 फरवरी को खाटू पहुंची, जिसमें करीब 300 किमी की दूरी तय की गई। वे सैकड़ों भक्तों के साथ पिछले 15 दिनों से शिविर में डेरा डाले हुए हैं। यहीं सुन रहे लोगों की समस्याएं विधायक ऑनलाइन माध्यम से जनता की शिकायतें सुन रहे हैं, अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं का समाधान करा रहे हैं और क्षेत्र के विकास कार्यों पर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब पूरा गुरुग्राम यहां पर पहुंच रहा है तो फिर आस्था, जनसेवा और राजनीति साथ साथ चलानी पड़ेगी। पटौदी विधायक के साथ डांस वायरल हुआ था चार दिन पहले पटौदी की विधायक बिमला देवी के साथ मुकेश शर्मा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों ने भक्ति भरे माहौल में नृत्य करते हुए भक्तों का मनोरंजन किया। इस वीडियो ने भक्तों में उत्साह बढ़ाया और मेले की रौनक को दोगुना कर दिया। 35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद खाटू श्यामजी का फाल्गुन मेला इस वर्ष भव्य सजावट, 11 हजार डमरुओं और फूलों से सजा दरबार के साथ शुरू हुआ। पहले दिन ही 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जबकि कुल अनुमान 28-35 लाख भक्तों का है। दिल्ली, गुरुग्राम और आसपास से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है। सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक गुरुग्राम शिविर में विशाल भंडारा, चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाएं भक्तों को घर जैसा सुकून दे रही हैं। यह मेला न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक भी बन गया है। भक्तों का कहना है कि बाबा श्याम की कृपा से हर कठिनाई आसान हो जाती है। फोटो में देखिए खाटू श्यामजी में लगे गुरुग्राम शिविर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *