खाटू मेला, दुकानदार बोला-20% भी नहीं बिका माल:रेस्ट हाउस संचालक ने कहा- मेंटेनेंस खर्चा भी नहीं निकल रहा, भीड़ कम रहने की 5 वजहें

‘मेले में भीड़ नहीं होने से मेंटेनेंस खर्चा भी बमुश्किल निकल रहा है।’ ‘बच्चों के खिलौनों का माल अभी तक 20 प्रतिशत भी नहीं बिका है।’ यह कहना है खाटू मेले में रेस्ट हाउस संचालकों और दुकानदारों का। बाबा खाटूश्यामजी के मेले में इस बार भीड़ कम है। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में कमरे खाली हैं। खाटू में श्रद्धालुओं की कमी से व्यापार भी प्रभावित हुआ है। हालांकि, प्रशासन और श्रीश्याम मंदिर कमेटी मेले के छठे दिन 26 फरवरी की दोपहर तक 10 लाख 35 हजार भक्तों के आने का दावा कर रहे हैं। लेकिन, विशेषज्ञ इस आंकड़े को मानने को तैयार नहीं हैं। एक ओर जहां खाटू कस्बे में आम दिनों में होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में कमरों के लिए मारामारी रहती है, तो वहीं, इस बार इनमें से ज्यादातर जगहों पर कमरों की 50% ऑक्यूपेंसी भी नहीं है। भास्कर की टीम ने जब ग्राउंड पर जाकर पड़ताल की तो 5 कारण सामने आए। बहुत ही मंदा काम चल रहा है रेस्ट हाउस संचालक मुकेश गढ़वाल ने निराशा जताते हुए कहा- इस बार तो बहुत ही मंदा काम चल रहा है। मेंटेनेंस खर्चा भी बमुश्किल निकल रहा है। मेला इस समय पीक पर होता है, और इस समय तो सभी होटलें फुल हो जाती थीं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। ज्यादा भीड़भाड़ भी नहीं दिख रही है, सब कुछ सुनसान सा ही है। गलियों में घूम रहे, फिर सामान भी नहीं बिक रहा रेहड़ी-ठेले वाले हेमराज भास्कर ने कहा- मेले में इस बार भीड़ बहुत कम नजर आ रही है। खरीददारी भी बहुत कम हो रही है। हम गलियों में घूम रहे फिर सामान भी नहीं बिक रहा है। हमारा माल ऐसे ही पड़ा हुआ है। अभी तक 20 प्रतिशत माल भी नहीं बिका है। इस बार हमारा माल बिका तो बाबा की कृपा होगी। हो सकता अगले 2 दिनों में भीड़ आ जाए। व्यापार भी धीमा पड़ा है, श्रद्धालु इस बार कम रुक रहे हैं होटल संचालक पवन पुजारी ने कहा- मैं यह नहीं कहता कि भीड़ कम है। मुझे लगता है कि भीड़ बंट गई है, जिसके चलते व्यापार भी धीमा पड़ा है। मुझे ऐसा लग रहा है कि श्रद्धालु इस बार कम रुक रहे हैं, वे सीधा दर्शन करने के बाद निकल रहे हैं। बाकी मेला बहुत शांति से चल रहा है। मेला फीका रहने के 5 बड़े कारण ——– मेले से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए… खाटूश्यामजी मेला, रींगस स्टेशन पर AI कैमरे-ड्रोन से निगरानी:450 जवान तैनात, 4000 लोगों का होल्डिंग एरिया, 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें 150 पकवान, 65 हलवाई और श्याम भक्तों की सेवा:खाटूश्याम बाबा के मेले में 5 स्टार होटल जैसा भंडारा; रोजाना बनती हैं नई डिश 2100 कीलों पर लेटते हुए खाटू पहुंचेगा श्याम भक्त-VIDEO:शृंगार के लिए विदेश से मंगाए फूल, भीड़ बढ़ने से लखदातार ग्राउंड के जिगजैग खोले

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *