खाटू श्याम जी की चौकी में गूंजा हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में फाल्गुन होली उत्सव पर श्री बालाजी एवं खाटू श्याम जी की भव्य चौकी लगाई गई। इस दौरान दरबार को पीले रंग के फूलों से सजाया गया। इस दौरान श्याम बाबा का शिंगार कलकत्ता से लाए पीले गुलाब, गुलदावरी एवं ऑर्चिड फूलों से किया गया। भक्तों ने बाबा से मुरादें मांगीं। इस दौरान केवल खन्ना एंड पार्टी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद जब तक न सुनेगा तू, तब तक हम बोलेंगे, तेरे दर पे आके मुझे क्या मिला है, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा आदि भजन सुनाए। जिसे सुनकर श्रद्धालु झूमने लगे। बाबा को पीले चावल, रोट, लड्डू, चूरमा, ड्राई फ्रूट, खीर, हलवा, फल, दूध के भोग अर्पण किए गए। मुख्य सेवादार गौरव थापर, स्वीटा राम, संजीव अरोड़ा, संजीव जैन, अमित जगोता, गगन ग्रोवर, विशाल सोनी, विवेक मल्होत्रा, मनोज बाहरी, बृजेश सोनू, सुरिंदर राणा, रवि मदान, विवेक हांडा, राकेश जांगड़ा, गौरव घई, दविंदर गांधी, हनी जोशी, गौरव मुंजाल, मोहित चड्ढा, पवन कोछड़, राहुल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *