छिंदवाड़ा में मंगलवार रात को तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 11 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दौरान लाेग कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का स्वागत करते नजर आए। देर रात जिले के ईएलसी, चर्च प्रांगण में होटल देव, सनफायर रेस्टोरेंट सहित ढाबों में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया। सभी लोग अपने दोस्तों और परिजनों के साथ नए साल का जश्न मनाते नजर आए। मंगलवार रात को शहर में बने अलग-अलग चेक प्वाइंट पर पुलिस दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। शहर के अलग-अलग स्थानों पर युवक-युवतियों ने अपने-अपने ढंग से न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। होटल देव में डीजे की धुन पर जमकर झूमे। वहीं शहर के बीचों बीच स्थित चर्च ईएलसी चर्च में रात्रि बारह बजते ही प्रार्थना की गई। इसके बाद आतिशबाजी कर सभी ने एक-दूसरे का नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगो ने जमकर लुत्फ उठाया।


