जांजगीर| बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है। इसके साथ चक्रीय चक्रवात सिस्टम भी सक्रिय है। दोनों सिस्टम के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हवा के साथ नमी आ रही है, जिससे आसमान में बादल छा रहे हैं। 23 और 24 फरवरी को कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने की स्थिति बनेगी। हालांकि इसका असर तापमान पर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान स्थिर बना रहेगा। रविवार दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल रहे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया।


