खाद्य सचिव ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण:मुंगेली में बारदाने की उपलब्धता, परिवहन और क्वालिटी का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के खाद्य सचिव अन्बलगन पी. मंगलवार को मुंगेली जिले के दौरे पर रहे। जहां पर उन्होंने जिले के टेमरी, गीधा और जरहागांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां समिति प्रभारी से कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा उठाव की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही अधिकारी ने पंजीकृत किसानों और धान क्रय कर चुके किसानों की संख्या, धान की गुणवत्ता, बारदाना की उपलब्धता, परिवहन, शॉर्टेज और गेट पास आदि के संबंध में जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। जल्द से जल्द धान के उठाव कराने के निर्देश खाद्य सचिव ने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य को सुगमता के साथ व्यवस्थित रूप से करें। उन्होंने धान खरीद केंद्रों में धान के उठाव की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को जल्द से जल्द धान के उठाव कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान खाद्य सचिव ने निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्रों में धान को सुरक्षित तरीके से रखा जाएं और राइस मिलों द्वारा जल्द ही धान का उठाव किया जाना सुनिश्चित की जाएं। खाद्य सचिव ने बारदाने की स्थिति की जानकारी लेते हुए जूट मिल वाले बारदाना का उपयोग करने और खरीदी के बाद धान से भरे बारदानों को मशीन से सिलाई करने के निर्देश दिए। 28 लाख क्विंटल से ज्यादा की धान खरीदी गौरतलब है कि अब तक मुंगेली जिले में 28 लाख 40 हजार 500 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की जा चुकी है और 7 लाख 81 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव केन्द्रों से किया जा चुका है। खाद्य सचिव के दौरे में कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल समेत खाद्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *