खाद में गड़बड़ी : किसानों को पैसे नहीं लौटाए तो करेंगे आंदोलन

भास्कर न्यूज | कवर्धा समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने सोमवार को जिलाधीश वर्मा और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक गौरी शंकर शर्मा से मुलाकात की। बैठक में किसानों को एथेनॉल से वितरित पोटाश और मूल भुगतान को लेकर चर्चा हुई। शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की अनुशंसा पर खाद का वितरण किया गया था। रैंडम जांच में पोटाश की मात्रा कम पाई गई। इसके बाद खाद की बिक्री तत्काल बंद कर दी गई। किसान संघ ने मांग की कि जिन किसानों ने यह खाद खरीदी है, उनकी ग्रामवार सूची बनाई जाए। उनसे नकद में ली गई राशि को नकद में ही वापस की जाए। संघ ने साफ कहा कि यदि एक सप्ताह में खाद की राशि वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई, तो आंदोलन किया जाएगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *