खाना खाने निकला युवक लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का शक, जांच जारी

लुधियाना| जोधेवाल क्षेत्र में एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा फैक्ट्री में काम करने गया था। दोपहर के समय वह खाना खाने के लिए बाहर निकला, लेकिन इसके बाद वह न तो वापस काम पर लौटा और न ही घर पहुंचा। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर युवक को अगवा करने का शक जताया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार की सदस्य सुमन ने बताया कि लापता युवक विपन उनके पास ही रहता है। उन्होंने बताया कि विपन की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है और वह बोल भी नहीं सकता। दोपहर में जब वह खाना खाने के लिए बाहर गया तो उसके बाद से घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस से युवक को जल्द तलाश करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *