खाना देने आई 10 वर्षीय भतीजी…चाचा ने किया रेप:भाई ने देख लिया, एक्सीडेंट में घायल पिता भोपाल में भर्ती, मां भी वहीं थीं

विदिशा के गंजबासौदा में मंगलवार रात को चाचा ने अपनी 10 साल की भतीजी से रेप किया। बच्ची खाना देने के लिए गई थी। आरोपी चाचा बच्ची को पकड़कर झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना शहर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रेप पीड़िता के पिता का एक्सीडेंट हुआ है। वे भोपाल में एडमिट हैं। उसकी मां भी पिता के साथ अस्पताल में ही थी। बच्ची अपने 2 भाइयों के साथ घर में थी। इसी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही 4 फरवरी की सुबह रेप पीड़िता की मां भोपाल से विदिशा जिला अस्पताल पहुंची। बेटी से मिलकर थाने गई। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी वारदात दरअसल, 1 फरवरी को बच्ची के पिता का एक्सीडेंट हो गया था। पिता को बच्ची की मां भोपाल इलाज कराने ले गई थी। इस दौरान बच्ची घर में अपने 9 साल 2 भाइयों के साथ थी। 3 फरवरी की रात 9 बजे बच्ची अपने चाचा को खाने देने गई थी। आरोपी और नाबालिग का घर अगल-बगल में है। इस दौरान चाचा की नीयत बिगड़ गई। बच्ची को पकड़कर घर से बाहर ले गया। घर से बाहर ले जाते वक्त नाबालिग के 12 साल के भाई ने देख लिया। करीब एक घंटे बाद जब बहन नहीं लौटी तो भाई ने झाड़ियों में जाकर देखा, तब तक आरोपी चाचा रेप की वारदात को अंजाम दे चुका था। पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना नाबालिग के भाई ने अपने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने 11 बजे रात शहर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रेप पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इस दौरान प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्ची की हालत पहले से बेहतर है। बच्ची का इलाज जारी है। आरोपी आदतन शराबी, पत्नी भी छोड़कर भाग चुकी मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी आदतन शराबी है। शराब पीने की वजह से आरोपी की पत्नी भी छोड़कर मायके जा चुकी है। आरोपी घर में अकेले ही रहता था। गांव में आए दिन विवाद करते रहता था। अपराधी किस्म का है। आरोपी को पकड़ने छापेमारी जारी- SDOP मामले में SDOP शिखा भलावी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की उम्र 23 साल है। आरोपी चाचा को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *