खालवा में हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन:एक मंडप में हुए 1635 के सात फेरे, 60 जोड़ाों का निकाह; दो चलित बर्तन बैंक की शुरुआत हुई

खंडवा जिले के खालवा में बुधवार को हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 1635 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इसी कार्यक्रम में 60 जोड़ों का निकाह भी कराया गया। मंच पर पहुंचे जनजातीय मंत्री विजय शाह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मंत्री शाह ने कार्यक्रम में सर्वप्रथम देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिन पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके अलावा सीएसआर फंड से मिले दो बर्तन बैंक चलित वाहन का लोकार्पण किया। खालवा जनपद की 3 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, भाजपा नेता संतोष सोनी, जनपद अध्यक्ष सोनता बाई, सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार, जनपद सीईओ टीना पंवार आदि मौजूद थे। इधर, डाभी में विधायक मोरे ने किया पंचायत भवन का भूमि पूजन ग्राम पंचायत डाभी में छाया मोरे ने पंचायत भवन का भूमिपूजन किया। उक्त भवन कुल 3550 वर्ग फुट में 37.49 लाख की लागत से बनेगा। इसमें मीटिंग हॉल, जनप्रतिनिधि रूम, रिकॉर्ड रूम, आईटी रूम तथा गेस्ट रूम के साथ-साथ एक सर्व सुविधा युक्त शौचालय भी रहेगा। मीटिंग हाल में 150 लोगों की बैठक व्यवस्था रहेगी। बाहर एक सभा करने के लिए 600 लोग खड़े हो सके उसके लिए पक्का क्षेत्र रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *