अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रणजीत एवेन्यू में स्टार नाइट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कालेज डायरेक्टर डा. मंजू बाला के सहयोग से करवाए गए कार्यक्रम में बनी जोहल ने अपने गानों से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले एनआईटी दिल्ली से डायरेक्टर डा. अजय कुमार शर्मा और मिस्टर राजीव शर्मा, इंजीनियर करणबीर सिंह ने बनी जोहल का स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता दिया। बाद में मिस्टर जोहल ने अपने मशहूर गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर डा. मंजू बाला, डा. शर्मा ने मिस्टर जोहल को एक यादगार तोहफा देकर सम्मानित भी किया।


